रिपोर्ट-खिलेश साहू
तहसील साहू संघ कुरूद के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया,इस अवसर पर तहसील साहू संघ के अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने सर्व सम्मति से अनुराग साहू को युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।यह जिम्मेदारी वरिष्ठ समाजसेवी और पदाधिकारीयों की अनुशंसा पर सौंपी गई।सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष में विश्वास जताते हुवे कहा कि यह निर्णय युवा नेतृत्व को शसक्त बनाने में अहम कदम है। नियुक्ति के बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने अनुराग साहू को शुभकामनाएं दी।और आशा व्यक्त करते हुवे कहा कि नई जिम्मेदारी निष्ठा पूर्वक निभाते हुवे समाज की विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।









