जीवन में सफलता के लिए बड़ों का आशीर्वाद जरुरी… पंडित अजय उपाध्याय दिव्य दरबार
महाआरती के प्रति युवाओं का लगाव हिंदुत्व के लिए शुभ संदेश… अधिवक्ता चितरंजय सिंह
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर शक्ति की महाआरती में पंडित देवदत्त उपाध्याय पुजारी श्री सिद्ध पहाड़ मंदिर, पेड़रवा ने हनुमान परिवार के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के साथ ५१ दीपों की महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया तो वहीं संध्या वैष्णव, अंजू देवांगन, चमेली राठौर, पुष्पा, शारदा के साथ नारी शक्तियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
आज पंडित देवदत्त उपाध्याय ने श्री सिद्ध हनुमान परिवार के महाआरती की तारीफ करते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना की तो वहीं पंडित अजय उपाध्याय ने कहा कि हम सबको अपने बड़े बुजुर्गों का आदर सम्मान करना चाहिए क्योंकि उनके आशीर्वाद से ही हमारा जीवन सुखी और समृद्धशाली होगा।
उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय सिंह ने कहा कि महाआरती के प्रति युवाओं का लगाव हिंदुत्व के लिए शुभ संदेश है।

इस अवसर पर
पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का श्रृंगार पूजन के साथ आरती संपन्न कराया तो वहीं कोंडके मौर्य ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा फोटोग्राफी_ अमित तंबोली ने किया तो वहीं सुबह काश्रृंगार–साहिल अग्रवाल तथा शाम का श्रृंगार_ सहस अग्रवाल के द्वारा कराया गया तथा प्रसाद व्यवस्था_ अमित तंबोली, पप्पू खर्रा, चमेली राठौर के द्वारा किया गया। आज सिंदूर अभिषेक– राम गोपाल देवांगन,सावित्री यादव के द्वारा कराया गया तो सुंदरकांडपाठ– अमन डालमिया, आदित्य अग्रवाल, गितेश कुमार पांडेय, एकांश बरेठ, विनय कुमार gabel के द्वारा कराया गया। आज की आरती में विशेष रूप से पंडित अजय उपाध्याय (दिव्य दरबार) का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तो वहीं लक्ष्मण दत्त उपाध्याय, विजय उपाध्याय, हर प्रसाद तिवारी (बायांग), नारायण तिवारी (सारंगढ़), भुनेश्वरी द्विवेदी (उल्दा) आचार्य गण के साथ बिलासपुर से sadhe लाल पटेल आदि श्रद्धालु जन महाआरती में शामिल होकर हनुमान लला की आशीर्वाद प्राप्त किए।
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल ने लाइव प्रसारण किया जा रहा है जिसका दर्शन लाभ श्रद्धालुजन कर सकते हैं।







