लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
अंबिकापुर।।
जिस प्रकार से हमारे सरगुजा जिले के धरोहर हसदेव जंगल में और रामगढ़ में ब्लास्टिंग हो रही है जंगल में कटाई की रोक की मांग को लेकर एक छोटे से परिवार के द्वारा अंबिकापुर शहर के घड़ी चौक में लगातार आज 6 दिन से एक छोटी सी बच्ची के साथ शांतिपूर्वक रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं।
हम सब शहर वासियों को हमारे जिले के धरोहर हसदेव देव जंगल को बचाने के लिए सामने आना होगा और इस छोटे से परिवार को अपना साथ देकर इस कटाई और ब्लास्टिंग को रोकने की मांग बड़ी संख्या में करनी होगी।
आज जंगल बचेगा तो हमारा भविष्य बचेगा।
1 जनवरी से चल रहे आंदोलन में अंबिकापुर के उमाशंकर भाई और उनकी पत्नी गीता जी छोटी बिटिया भी साथ है इस आंदोलन का साथ देने के लिए कांग्रेस नेता परवेज़ आलम गांधी भी शामिल हुए।









