दंतेवाड़ा । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दंतेवाड़ा जिले के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राहुल असरानी का युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत माँ सोनादायी की पावन धरा बारसूर मंडल प्रवास संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल असरानी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा वीरेश मिश्रा एवं भावना परघनीया का बारसूर मंडल के भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,कार्यकर्तओ,ग्रामीणों एवं युवा साथियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं नारों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत उपरांत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारों और संस्कारों का संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन में पद से अधिक कार्य और जिम्मेदारी का महत्व होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को जिला अध्यक्ष मानकर संगठन हित में कार्य करे, यही सच्ची संगठनात्मक भावना है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए उनके प्रेरणादायी कथन छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता का वाचन किया। इस माध्यम से उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी उपस्थित होकर युवाओं से संगठनात्मक कुशलता पर प्रकाश डालते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की मजबूत नींव है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन और अधिक सशक्त बनेगा।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की ऐतिहासिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की विचारधारा, संघर्ष और समर्पण की परंपरा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
विधायक चैतराम अटामी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवाओं का मार्गदर्शन किया उन्होंने कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, युवा सहभागिता, बूथ स्तर पर संगठन सशक्तिकरण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष बारसूर बैसू मंडावी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री भुवनेश्वर भारद्वाज ने किया | यह युवा संवाद कार्यक्रम संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के पश्चात युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल असरानी के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता को कार्यकाल के एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित किया | इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष मनीष सुराना,नगरपंचायत अध्यक्ष बारसूर सुभद्रा नेगी,उपाध्यक्ष दिनेश्वरी मांझी,जसवीर नेगी,सरपंच संध्या शुक्ला,प्रमिला सुराना,बद्रीनाथ पुजारी,मंडल महामंत्री राजेश,मुन्ना,विशाल जैन,श्याम,बैरागी,लुदरू,रवि भदौरिया,निखिल नाग,राजेंद्र ठाकुर,प्रियंका बेहरा,भूपेंद्र निर्मलकर,बृजेश राणा,सूरज ठाकुर,चंद्रकांत स्वाई,आर्यन शर्मा,शिव प्रताप,बालकृष्णा,दीपेश पटेल,वेनुशंकर नेताम,विशेष सिंह,राज सोनानी,अय्यूब,नितेश अधिकारी,गौरव भवानी,राहुल सोनवानी,जी डी मानिकपुरी,अनीश जार्ज,कृष्णा शर्मा,रजत,रणजीत,समशेर समेत भाजपा पदाधिकारी,सरपंच,पार्षद,अन्य जनप्रतिनिधिग्रामीण एवं युवा साथीगण उपस्थित हुए |









