Home चर्चा में विधायक प्रणव की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने दी करोड़ों की...

विधायक प्रणव की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने दी करोड़ों की स्वीकृति ; मरवाही में सड़क-पुल निर्माण को हरी झंडीगौरेला: मरवाही विधायक प्रणव कुमार

10
0
संवाददाता – तापश शर्मा
 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:
 जिले में सड़कों और पुल के नवीन निर्माण को जल्द शुरू किया जाएगा। मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की पहल पर छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने कुल 10 करोड़ 69 लाख 87 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है।विधायक प्रणव ने बताया कि स्वीकृति प्राप्त परियोजनाओं में पंडरी-धरहर-ऐंठी-सिलवरी मार्ग (कुल लंबाई 6 किमी) के लिए 5 करोड़ 74 लाख 73 हजार रुपये, हर्राडीह से आमारू पहुंच मार्ग (कुल लंबाई 2.05 किमी) के लिए 2 करोड़ 22 लाख 85 हजार रुपये तथा गौरेला-वेंकटनगर मार्ग पर सोनाड़ी नाला पर उच्च स्तरीय पुल के लिए 2 करोड़ 72 लाख 29 हजार रुपये शामिल हैं।उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताते हुए कहा, “डबल इंजन सरकार के सुशासन से आदिवासी बहुल मरवाही विधानसभा में करोड़ों के निर्माण कार्यों को लगातार स्वीकृति मिल रही है। इनसे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और जनता की लंबे समय की मांग पूरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here