वेनेजुएला पर हमले के बाद उसके तेल पर कब्जा करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हौंसले बुलंद है। इसी का नतीजा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह वॉर मोड में आ गए हैं। ट्रंप अब ग्रीनलैंड, मेक्सिको, पनामा, कोलंबिया, क्यूबा को भी धमकी दे रहे हैं। ट्रंप इन देशों पर कब्जा कर उनके मिनरल्स पर आधिपत्य का ख्वाब देख रहे हैं। इसके लिए ट्रंप के ने अमेरिका के मिलिट्री बजट में भारी बढ़ोतरी की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2027 के लिए अमेरिका के सैन्य बजट को 1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ाकर 1.5 ट्रिलियन डॉलर करने की घोषणा की है। यह भारत की कुल जीडीपी का 36% है।
यह बड़ा फैसला ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए सार्वजनिक किया। ट्रंप ने इसे वैश्विक सुरक्षा की नाजुक स्थिति को देखते हुए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट अमेरिकी सेना को “ड्रीम मिलिट्री” बनाने में मदद करेगा।







