Home चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने क्षेत्र को दो करोड़...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने क्षेत्र को दो करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

3
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

दरभा ब्लाक में सड़क, स्लैब कल्वर्ट, शाला भवन, शॉपिंग कांपलेक्स, स्टैंड का लोकार्पण- भूमिपूजन =
जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में बुधवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 1 करोड़ 81 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। दरभा ब्लाक के छिंदबहार में सड़क संपर्क और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है, जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

दरभा ब्लाक के छिंदबहार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला छिंदबहार तक 750 मीटर सीसी सडक निर्माण कार्य लागत 49 लाख 07 हजार रुपए एवं मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी केंद्र तक सीसी सडक 700 मीटर निर्माण कार्य लागत 45 लाख 48 हजार रुपए, ग्राम केशापुर में स्लैब कलवर्ट निर्माण लागत 16.40 लाख रुपए, नेगानार में गिरला भाठापारा में स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य लागत 08.20 लाख रुपए, छिंदबहार में स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य लागत 8.20 लाख रुपए, सेड़वा में व्यवसायिक परिसर निर्माण कार्य लागत 08.92 लाख का भूमिपूजन, चिगंपाल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य 06.92 लाख लोकार्पण, मावलीपदर व छिंदगूर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत 13 लाख का भूमिपूजन एवं चिंगपाल हिंगलाज माता गुड़ी निर्माण कार्य लोकार्पण लागत 05 लाख, चिंगपाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य का लोकार्पण लागत 10 लाख, दरभा में साइकिल स्टैंड निर्माण लोकार्पण कार्य लागत 10 लाख रुपए कुल लागत 01 करोड़ 81 लाख रुपए के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा- हमारी सरकार बस्तर के सुदूर वनांचलों को मुख्यधारा से जोड़ने और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आज जिन सड़कों और स्लैब कल्वर्ट, की आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। मावलीपदर ,छिंदबहार जैसे क्षेत्रों में सड़कें बनने से ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर का कोई भी गांव पहुंचविहीन न रहे। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। सरस्वती साइकिल योजना के तहत दी जा रही साइकिलें हमारी बेटियों की शिक्षा की राह को आसान बनाएंगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, जनपद अध्यक्ष मानक दई कश्यप, जिला पंचायत सदस्य संपत्ति नाग, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, जनपद सदस्य कमलू राम कवासी, मानकदई, सरपंच सोनाधर, जयराम, लिबरुराम, संतोष बघेल, लखीधर बघेल, गागराराम नाग, धरमू मंडावी, अनंतराम कश्यप, फूलसिंह सेठिया, एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, जनपद सीईओ विपिन दुबे, बीईओ जगदीश पात्र, डीएमसी अशोक पांडे व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here