Home मुख्य ख़बरें अंबिकापुर में पहचान छिपाकर निकाह की साजिश नाकाम, युवती पर धर्म परिवर्तन...

अंबिकापुर में पहचान छिपाकर निकाह की साजिश नाकाम, युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव, युवक हिरासत में

273
0

अंबिकापुर –

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक मामला सामने आया है, जहां झारखंड निवासी एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर लुंड्रा क्षेत्र की हिंदू युवती से निकाह की तैयारी कर ली थी। आरोप है कि युवक युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था।

मामले की भनक लगते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय वकील कोर्ट परिसर पहुंचे और युवती से बातचीत की। पूछताछ में युवती ने कबूल किया कि युवक उस पर निकाह के लिए धर्म बदलने का दबाव डाल रहा था।

संगठन ने तत्काल युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here