कांकेर संवाददाता – रूपेश नागे
जिला -कांकेर( छ.ग.)
दिनांक 08.01.2026
कांकेर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।
कांकेर पुलिस द्वारा संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘उजियारा ‘ के तहत कांकेर पुलिस अनुविभाग के थाना चारामा में 13 नग मसाला देशी मदिरा, 25 नग प्लेन देशी मदिरा कुल मदिरा शराब 6.840 लीटर जुमला रकम 3170/- रूपये, एक नग मोटर साइकिल एवं थाना कोरर में 6 लीटर देशी महुआ शराब जुमला रकम 600/- रूपये कुल जुमला शराब 12.840 लीटर कुल रकम 3770/- रूपये जप्त।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री श्रीमाल (भा.पु.से.) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यंवेक्षण में थाना चारामा, कोरर में अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पादन करने वाले असामाजिक तत्वों पर सतत् निगरानी रखना आवश्यक कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना चारामा,कोरर द्वारा लगातार पेट्रोलिंग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है इसी दौरान दिनांक 07.01.2026 को मुखबिर सूचना पर आवरी चौक राम जानकी मंदिर के पास चारामा में नाकाबंदी करने पर :-
(01) वाहन मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 LZ 5457 में आरोपी गुलशन सोनी पिता अरुण सोनी उम्र 27 साल निवासी मचानदूर थाना चारामा जिला कांकेर के द्वारा एक सफेद रंग के थैला में 13 नग मसाला देसी मदिरा, 25 नग प्लेन देसी मदिरा कुल मदिरा 6.840 लीटर रकम 3170/- रूपये को अवैध रूप से बिक्री करने परिवहन करते पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया, सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चारामा के नेतृत्व में सउनि सागर निषाद, आरक्षक 553, थाना पेट्रोलिंग बल का अहम भूमिका रहा है।
(02) आबकारी एक्ट के तहत ग्राम किशनपुरी में आरोपी रोहित कोठारी पिता स्वर्गीय पंडित राम उम्र 42 साल साकिन किशनपुरी थाना कोरर जिला उत्तर बस्तर कांकेर के द्वारा 6 लीटर देशी महुआ शराब रकम 600/- रूपये को आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 138,334, आरक्षक 1000,1075, महिला आरक्षक 788 का अहम भूमिका रहा है।









