Home चर्चा में छात्र जीवन होता है स्वर्णिमकाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

छात्र जीवन होता है स्वर्णिमकाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

2
0

-455 छात्राओं को मिला सरस्वती सायकिल योजना का लाभ 

अर्जुन झा/जगदलपुर। शहर के स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 455 छात्राओं को साइकिल वितरण किया।
मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। सभी बच्चे खूब मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने विद्यालय, शहर, गांव और माता पिता का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास हो। उसी सोच के अनुरूप हमारी सरकार काम कर रही है। किरण देव ने कहा कि छात्र जीवन अपने जीवन का स्वर्णिम काल होता है। यही वह समय होता है जब अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि अनुसार विषय की लेकर पढ़ाई करें, जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है।

श्री देव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी न हो इसलिए सरस्वती साइकिल योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। बस्तर अंचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस्तर ओलंपिक में बस्तर संभाग के बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बस्तर के बच्चों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है।

वर्तमान में पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है।कार्यक्रम में शहर के स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की 61 छात्राओं, शासकीय हाईस्कूल भगतसिंह वार्ड की 27, जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 5, शासकीय हाईस्कूल केवरामुंडा की 34, हाट कचौरा की 19, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यमिक विद्यालय रेलवे कालोनी की 63, कन्या क्रमांक 2 की 45, महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की 125, भैरमगंज स्कूल की 10, पनारापारा की 16, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमपुरा की 20 तितिरगांव की 10, पंडरी पानी की 10 एवं राष्ट्रीय विद्यालय की 10 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। वहीं छात्र दुर्घटना बीमा योजना की राशि का चेक भी वितरित किया गया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य योगेंद्र पांडे, कलावती कसेर, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद नरसिंह राव, श्याम सुंदर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, आर्येंद्र आर्य, राजेश श्रीवास्तव, एसएमडीसी अध्यक्ष योगेश शुक्ला, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एचआर सोम, डीईओ बलिराम बधेल, बीईओ राजेश गुप्ता एवं जनप्रतिनिधि व विभिन्न स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here