Home चर्चा में शहर का विकास और जनहित के कार्य हमारी प्रतिबद्धता: किरण देव

शहर का विकास और जनहित के कार्य हमारी प्रतिबद्धता: किरण देव

2
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा 

= लाखों रुपयों के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन =
जगदलपुर। नगर निगम क्षेत्र जगदलपुर में अनवरत चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया। शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है


इसी तारतम्य में आज शहर के भंगाराम चौक के पास एवं पावर हाऊस के सामने के पुलिया एवं जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय विद्यालय में निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शहर के भंगाराम चौक पर लागत 18.75 लाख रुपयों की लागत वाले पुलिया निर्माण कार्य, पावर हाऊस के सामने 25 लाख की लागत के पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा। वहीं जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक निधि के 16.50 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्ष एवं सायकल स्टैंड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने कहा कि विकास कार्य अनवरत जारी रहेगा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास एवं जनहित के कार्य कराना हमारी प्रतिबद्धता है। विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। शहर विकास में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। श्री देव ने कहा कि शहर में जलभराव की स्थिति को दूर करना एवं नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार का संकल्प है। जलभराव की समस्या को दूर करने भंगाराम चौक एवं पावर हाऊस के सामने पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन मद से शहर में विभिन्न क्षेत्रों में पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा। पुलिया निर्माण से शहर को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। श्री देव ने कहा कि क्षेत्र में विकास से जुड़े कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे। श्री देव ने कहा विकास अनवरत जारी रहेगा। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे होंगे।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा सभी के सहयोग से सभी के समन्वय से विकास की गति तय हो रही है। जनमानस को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, योगेंद्र पांडे, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, लक्ष्मण झा, राणा धोष, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, गौतम पाणिग्रही, श्याम सुंदर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here