उदयपुर संवाददाता – बृजेश चतुर्वेदी
उदयपुर विकासखंड के ग्राम भकुरमा में आयोजित गउरा उत्सव में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज जी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव जी शामिल हुए गौरतलब है कि गौरा पूजा मझवार जनजाति का पारंपरिक एवं हर वर्ष मनाया जाने वाला उत्सव है इस उत्सव में आदिवासी समाज भगवान शंकर एवं माता पार्वती का विवाह करते हैं जिसमें विवाह से संबंधित हर रीति रिवाज का पालन किया जाता है इसके पश्चात ही गांव में विवाह इत्यादि कार्य प्रारंभ होते हैं शिव पार्वती विवाह के बाद रात भर ग्रामीण ढोल नगाड़ों के साथ नाच गान करते हैं मुख्य अतिथि सांसद श्री चिंतामणि महाराज जी का एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष जी का स्वागत ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से एवं ढोल नगाड़ों के साथ किया भकुरमा में पारंपरिक गौरा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा किया गया, जो हर वर्ष परंपरागत रूप से गौरा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सांसद चिंतामणी महाराज एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
सांसद चिंतामणी महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गौरा पूजा हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अपने संबोधन में सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं और अपेक्षाओं को भी सुना तथा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव जी ने कहा की पूर्वजों किया परंपरा आज सिर्फ गांव में ही जीवित है इस कार्यक्रम का हिस्सा बना हम सब का सौभाग्य है दूर दराज के आंचल में ही ऐसी परंपरा जो सनातन संस्कृति का हिस्सा है इसे हर हाल में जीवित रखना होगा क्योंकि अब यह परंपरा कुछ स्थानों तक ही सीमित रह गई है पारंपरिक वेशभूषा में देखकर हम सब का मन आनंदित हो गया कार्यक्रम को सरपंच श्रीमती पार्वती बांदा ने भी एवं मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन बृजेश चतुर्वेदी ने एवं आभार प्रदर्शन चंद्रबसु यादव ने किया इस अवसर पर गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष श्री संतोष जायसवाल मंडल अध्यक्ष देवगढ़ अखंड विधायक सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह गौ सेवा समिति के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र बसु यादव जनपद अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह पूर्व पूर्व जिला मंत्री राधेश्याम सिंह ठाकुर बालेश्वर यादव आकाश जायसवाल सार्थक सोनी दिलशाद टोप्पो उदय यादव बुधीराम अजय भगत अमित सोनी दूधनाथ यादव मोगरा राम बाबूलाल सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने यह मंगल कामना की की ऐसा आयोजन निरंतर होता रहे सांसद एवं अन्य अतिथियों ने भी पूजा अर्चना की









