कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास
कोरबा न्यूज़ 36 गढ़ :– कोरबा जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत तिलाईडांड के आश्रित ग्राम कोडियाघाट में समग्र ग्रामीण विकास योजना से 8.00 लाख की लागत से पुलिया निर्माण का भूमि पूजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से गांव के गणमान्य नागरिक मोहन सिंह एवं सरपंच डिग्पाल सिंह कंवर द्वारा भूमि पूजन किया गया,
इस कार्यक्रम में परसराम , सोहन, मनमोहन, धनसिंह, रामकुमार तंवर उपाध्यक्ष भाजपा गढ़उपरोड़ा मंडल, सम्मानित पंच कृष्णा बाई , साधना चौहान, लक्ष्मी सिंह कंवर उपस्थित रहे।
पुलिया निर्माण कार्य से क्षेत्र के लोगों को बरसात में आवागमन में सुविधा मिलेगी जिससे गांव वालों ने क्षेत्र के युवा सरपंच डिग्पाल सिंह कंवर का गांव वालों ने आभार व्यक्त किया,
गांव के नागरिकों ने सरपंच से बात करने पर सरपंच ने कहा कि क्षेत्र के हर एक सुख दुख में वे पूरी तत्परता के साथ जनता के साथ है और निरंतर विकास कार्य के लिया प्रयासरत रहेंगे उन्होंने कहा कि हम वादे नहीं करते शासन की योजनाओं को धरातल पर सिद्ध करते हैं यही जनता के प्रति हमारी सच्ची सेवा भावना है।









