Home चर्चा में राहुल असरानी ने युवाओं से की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की...

राहुल असरानी ने युवाओं से की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

12
0
दंतेवाड़ा/गीदम | भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एस.आई.आर. कार्यक्रम के अंतर्गत आज आईटीआई गीदम में नव मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा राहुल असरानी के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं समय-सीमा की जानकारी दी गई। साथ ही सभी युवाओं से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया गया।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी ने कहा कि, लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। इसके लिए युवा वर्ग की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेन्द्र निर्मलकर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, नितेश अधिकारी एवं विशेष सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here