Home अंतर्राष्ट्रीय ईरान में खामनेई शासन के खिलाफ भड़का जनविद्रोह, इंटरनेट बंद, ट्रंप ने...

ईरान में खामनेई शासन के खिलाफ भड़का जनविद्रोह, इंटरनेट बंद, ट्रंप ने दी भीषण हमले की चेतावनी

101
0

ईरान में खामनेई शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की अपील के बाद हजारों लोग अपने घरों से निकल कर नारेबाज़ी करने लगे हैं। इस दौरान तेहरान समेत कई शहरों में गोलीबारी की आवाज़ें सुनाई दी हैं। ईरान में प्रदर्शन के दौरान आगजनी भी हुई है और अब खबर ये आ रही है कि ईरान में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कई जगहों पर लैंडलाइन टेलिफोन लाइनें काट दी गई हैं। देश में लैंडलाइन और मोबाइल पर बात करना संभव नहीं हो पा रहा है। इन सब के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी जारी की है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों को मारा गया तो अमेरिका भीषण हमला करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here