Home चर्चा में धान खरीदी केंद्र रांपा में बड़ा गोलमाल, 40 किलो की भर्ती में...

धान खरीदी केंद्र रांपा में बड़ा गोलमाल, 40 किलो की भर्ती में 41 किलो से अधिक वजन के साथ कई अनियमितताएं आई सामने

19
0

-लगातार कई दिनों से धान खरीदी केन्द्र रांपा की मिल रही थी शिकायत

हनुमान प्रसाद यादव –

एमसीबी ज़िले के धान खरीदी केंद्र रांपा में धान खरीदी के दौरान बड़ा अनियमितता का मामला सामने आया है। नियमानुसार जहां एक बोरी भर्ती का वजन 40 किलोग्राम निर्धारित है, वहीं मौके पर 41 किलोग्राम से अधिक वजन पाया गया, जिससे किसानों के साथ खुली लूट का आरोप लग रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य & कृषि स्थाई समिति-सभापति श्रीमती सुखमंती सिंह धान खरीदी केन्द्र रांपा पहुंचे और धान खरीदी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वजन में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं सुखमंती सिंह ने टेलीफोन पर भरतपुर SDM श्री शशि शेखर मिश्रा जी को उपरोक्त अनियमितताओं के बारे में जानकारी दी जिस पर SDM साहब ने फुड इंस्पेक्टर श्री सदानंद जी को मौके पर पहुंच कर जांच कर उचित कार्यवाही करने का मौखिक आदेश दिए जिसके बाद धान खरीदी केन्द्र में आधे घंटे के इंतजार में फुड इंस्पेक्टर स्थल पर पहुंच कर अपने समक्ष धान की बोरियों का तौल करवाए जहां पर बोरियों में मानक से ज्यादा धान एवं कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई।

सबसे बड़ा सवाल

तय वजन से ज्यादा कटौती कैसे हो रही है?

यह पूरा खेल किसके संरक्षण में चल रहा है?

क्या जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है?

स्थानीय किसानों में भारी आक्रोश है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here