पेंड्रा संवाददाता दीपक कश्यप
पेंड्रा।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री अमित सिंह पठानिया तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा के जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही प्रवास के दौरान पेंड्रा पहुंचने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दोनों नेता जैसे ही दुर्गा चौक बस स्टैंड पेंड्रा पहुंचे, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व रियांश सोनी एवं कोटा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष यश शर्मा ने किया। इस अवसर पर अजय सोनवानी, राहुल राजकुमार, देवेंद्र, आकाश रुपेश चौधरी, आशीष, राजकुमार मोनू, आकिब, आशिफ, सतेंद्र सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर भी चर्चा की









