कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जनता की सुरक्षा के लिए तैनात डायल 112 के चालक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह सनसनीखेज वारदात बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है।
बताया गया कि आरोपी युवती को झांसा देकर एसईसीएल (SECL) के एक सुनसान मकान में ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी युवती को बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस महकमे में हड़कंप, 2 आरोपी हिरासत में
पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब यह स्पष्ट हुआ कि मुख्य आरोपी डायल 112 का चालक है, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
– तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने घेराबंदी कर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि 3 अब भी फरार हैं।
– पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
– सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।









