विमल सोनी –
रतनपुर की बेटी खुशी अग्रवाल ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) में शानदार सफलता अर्जित की है। उन्होंने यह परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर पूरे परिवार और नगर को गौरवान्वित किया है। गुरुवार को जारी परिणाम में खुशी को पास घोषित किया गया। अब उन्हें राज्य बार काउंसिल से प्रैक्टिस सर्टिफिकेट मिलेगा।
खुशी, रतनपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी दीपक अग्रवाल की पुत्री हैं और हर्ष अग्रवाल की बहन हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बहतराई से पूरी की और 10वीं-12वीं की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए। इसके बाद गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से BA LLB की डिग्री भी श्रेष्ठ अंकों के साथ प्राप्त की।
वर्तमान में खुशी उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस कर रही हैं और उनका अगला लक्ष्य है PCS-J परीक्षा में सफलता पाना। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, समाज और नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।









