बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
करेकोट ग्राम पंचायत में लगाई जन चौपाल
जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर हरिस एस एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल लगातार गांवों और शालाओं का दौरा कर शिक्षा की अलख जगाते आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने 9 जनवरी को ग्राम पंचायत करेकोट की जनचौपल में शामिल हुए।

जिला शिक्षा बीआर बघेल ने माध्यमिक शाला करेकोट में अर्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया। उसके पश्चात ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न एजेंडे पर बिंदुवार चर्चा की और कई मसलों का निराकरण किया। श्री बघेल प्राथमिक शाला रावतपारा बीनता के बच्चों से मुखातिब हुए, बच्चों को अच्छे से पढ़ने के लिए प्रेरित किए। डीईओ बीआर बघेल ने बालक छात्रावास का भी औचक निरीक्षण किया तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिनता के छात्र-छात्राओं को 2026 के 10वीं 12वीं बोर्ड वार्षिक परीक्षा के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों को जीवन में पढ़ाई के महत्व है के बारे में बताया और कामयाबी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। बच्चों ने अपने अधिकारी को ध्यान से एवं उत्साह पूर्वक सुना। बच्चों ने श्री बघेल से पुनः आने का आग्रह किया। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बच्चों को साफ सफाई, अच्छी पढ़ाई एवं अच्छे मार्ग पर चलने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं प्रेरित किया। जनचौपाल कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करेकोट के सरपंच, उप सरपंच पंचगण, रोजगार सहायक सचिव एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









