सरस्वती शिशु मंदिर कोसरंगी मेंआनंद मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार साहू थे,अध्यक्षता ग्राम भारती के सहसचिव तोसन लाल साहू ने किया विसिस्ट अतिथि के रूप में ग्राम के पूर्व सचिव अमित वर्मा , तथा गैंद लाल साहू थे , मां सरस्वती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का सुभारंभ किया गया संस्था के भैया बहनों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन मोमोस, इडली, नड्डा रोल, पोहा, गुप चुप,भेल, केक,चाइनीज पकोड़ा,ब्रेड पकोड़ा,मैगी ,चाउमीन ,नारियल लड्डू ,चाय ,पान आदि स्टॉल में सजाकर रखे गए थे,जिसका पालक सहित ग्राम वासियों ने भरपूर आनंद उठाया ,कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भैया बहनों में पढ़ाई के साथ साथ व्यवसाइक छेत्र में गियान अर्जित कर आत्म निर्भर बनाना है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से, प्रधाना चार्य सहित सभी आचार्यो का योगदान रहा।










