दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साधु के भेष में भीख मांग रहे एक युवक को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों को शक होने पर जब उससे गायत्री मंत्र सुनाने को कहा गया, तो वह भावुक होकर रोने लगा। पूछताछ के दौरान युवक के मुस्लिम होने की जानकारी सामने आई।
बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय से धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक जगहों पर साधु के रूप में भीख मांग रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि वह बिना किसी विधिवत एंट्री के एक दरगाह में ठहरा हुआ था। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित प्रशासन को सूचित किया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है और युवक से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।







