Home चर्चा में मनरेगा खत्म करने के विरोध में कांग्रेसियों का उपवास

मनरेगा खत्म करने के विरोध में कांग्रेसियों का उपवास

17
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

बीजापुर के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक मंडावी और प्रभारी रेखचंद जैन 
बीजापुर। मनरेगा को कथित रूप से समाप्त करने की केंद्र सरकार की घोषणा से यहां नाराजगी बढ़ती जा रही है। पीसीसी के दिशा निर्देश पर बीजापुर में मनरेगा बचाओ संग्राम का आयोजन किया जा रहा है।
केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रहार करने के लिए कांग्रेस ने जो कार्यक्रम तय किया है, उसके तहत रविवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में उपवास रखकर सांकेतिक विरोध किया गया।इसमें बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जगदलपुर के पूर्व विधायक व कार्यक्रम प्रभारी रेखचंद जैन शामिल हुए। इनके अलावा कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नीना रावतिया उद्दे, शंकर कुडियम, बबलू खत्री, सोनू पोयाम, रमेश यालम, दिनेश पुजारी, वेणुगोपाल, प्रवीर डोंगरे, संतोष गुप्ता, शेख रजिया, संजना चौहान, लक्ष्मण कड़ती, ममता पाण्डेय, बी. सत्यम्मा, राजकुमार गुप्ता, मनोज यालम, गोलू राठी, बब्बू राठी, राजेश जैन, पुरुषोत्तम सल्लूर व अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here