Home धर्म व त्यौहार 12 जनवरी 2026, सोमवार – जानिए किन राशियों की चमकेगी आज किस्मत,...

12 जनवरी 2026, सोमवार – जानिए किन राशियों की चमकेगी आज किस्मत, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

296
0

आज का पंचांग 

तिथिनवमी12:43 तक
नक्षत्रस्वाति21:00 तक
प्रथम करणगारा12:43 तक
द्वितीय करणवणिजा26:00 तक
पक्षकृष्ण
वारसोमवार
योगधृति18:09 तक
सूर्योदय07:14
सूर्यास्त17:37
चंद्रमातुला
राहुकाल08:32 − 09:50
विक्रमी संवत्2082
शक संवत1947विश्वावसु
मासमाघ
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:05 − 12:46

 

मेष 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कोई पुराना दोस्त आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।
वृषभ 
शुभ रंग: नीला

आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। छोटे बच्चों की सेहत को लेकर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ न डालें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। भाई- बहनों से आपकी खूब पटेगी।
मिथुन
शुभ रंग: हरा

आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी सम्मान बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। यदि आपका कोई काम लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगे और आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कर्क 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आप अपने कामों को लेकर काफी मेहनत करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे। आप यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही है।
सिंह
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाले वाला है। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की आपके साथ कहासुनी हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। यदि आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान है, तो वह दूर होता दिख रहा है। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी दूसरे के मामले म बेवजह बोलने से बचना होगा।
कन्या
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। कला कौशल में निखार आएगा। आपको किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं और आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है।
तुला
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में उलझनों से भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चों को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको उनकी सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
वृश्चिक
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमे  आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आप अपने बिजनेस को लेकर किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। आपके सुख साधनों में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आपको बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
धनु
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर-परिवार में सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। भाई बहन काम को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आप कुछ समय के लिए स्थापित कर दे। आपको अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
मकर
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए पेंडिंग पड़े कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे और माताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। आप कुछ विशेषकर दिखाने की कोशिश में लग रहे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
कुंभ
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा ध्यान देंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील लंबे समय से अटकी थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आप अपने माताजी की शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज ना करें
मीन
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और जीवनसाथी के साथ आप किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। भाई-बहनों से आप काम को लेकर कोई सलाह भी ले सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में मेहनत अधिक करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here