खिलेश साहू/धमतरी —
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला धमतरी की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक ग्राम तरसीवा में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही, जिसमें समाज के संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिला अधिवेशन का आयोजन धमतरी ब्लॉक के सोरम मंडल ग्राम सोरम में किया जाएगा। अधिवेशन को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं तथा आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने एकजुटता, सामाजिक विकास और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया। बैठक का समापन समाज हित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया। उक्त बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भगत यादव ,प्रदेश संगठन मंत्री शांति लाल यादव ,जिला अध्यक्ष रमेश यादव ,जिला उपाध्यक्ष देवकुमार यादव,जिला न्याय प्रकोष्ठ रामकृष्णा यादव,ब्लॉक अध्यक्ष जीतेन्द्र यादव,संतोष यादव नगरी,केदार यादव,भगवती यादव,सरोज यादव,लक्ष्मी नारायण यादव,गोवर्धन यादव भखारा मीडिया प्रभारी लेखराम यादव ,मोहन यादव एवं ग्राम तरसीवा के सामाजिक जन उपस्थित थे ।









