Home चर्चा में सूरज शर्मा और गोविन्द साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा किसान मोर्चा...

सूरज शर्मा और गोविन्द साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा किसान मोर्चा में बने प्रदेश अतिथि सत्कार प्रभारी

28
0

आरंग। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी में आरंग विधानसभा से सूरज शर्मा और गोविन्द साहू को प्रदेश स्तर पर अहम दायित्व सौंपा गया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर द्वारा जारी सूची में दोनों को “अतिथि सत्कार प्रभारी” नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी नवीन मारकंडे तथा नेता प्रतिपक्ष पवन साय की अनुशंसा पर की गई है। सूरज शर्मा और गोविन्द साहू ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी के दिशा-निर्देशों पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंत्री गुरु खुशवंत सिंह ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर किरण देव, नवीन मारकंडे और आलोक सिंह ठाकुर से दोनों पदाधिकारियों की मुलाकात भी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here