Home कोरबा स्वामी विवेकानंद एवं युवा दिवस पर निकाली गई रैली

स्वामी विवेकानंद एवं युवा दिवस पर निकाली गई रैली

110
0

योगेंद्र राठौर/कोरबा –

सरस्वती शिशु मंदिर परसवानी में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद के विचारों और व्यक्तित्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम की शुरुआत भैया-बहनों द्वारा स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में निकाली गई रैली से हुई। रैली में बच्चे हाथों में स्वामी जी के तेलचित्र, झंडे और प्रेरणादायी संदेश लेकर पूरे ग्राम में भ्रमण करते नजर आए। “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

रैली के पश्चात विद्यालय प्रांगण में सामूहिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के आचार्यों द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय, उनके विचार, युवाओं के प्रति संदेश और सामाजिक कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, छात्रों को उनके जीवन में इन विचारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम के अंत में पूजा-अर्चना कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here