अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। . ट्रंप ने कहा कि जो भी देश ईरान के साथ कारोबार कर रहे हैं, उन्हें 25% टैरिफ देना होगा। ट्रंप ने सोमवार रात ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि व्हाइट हाउस की तरफ से इस टैरिफ को लेकर आधिकारिक दस्तावेज जारी नहीं किया गया है। ईरान पर अमेरिका पहले ही कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान से व्यापार करने वालों में प्रमुख देशों में चीन, संयुक्त अरब अमीरात और भारत शामिल हैं।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका, ईरान के साथ कारोबार करने वाले किसी भी देश पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएगा, जिससे ईरान और उसके कारोबारी साझेदारों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। अगर कोई भी देश ईरान के साथ कारोबार करता है तो उसे अमेरिका के साथ होने वाले हर व्यापार पर 25 प्रतिशत टैक्स देना होगा. उन्होंने कहा कि यह नियम तुरंत लागू होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन, ब्राजील, तुर्की और रूस जैसे देशों के ईरान के साथ व्यापारिक संबंध हैं। ऐसे में इन देशों पर इस फैसले का सीधा असर पड़ सकता है। साथ ही ईरान भी भारत का बड़ा व्यापारिक सलाझेदार है तो भारत पर भी इसका असर दिखेगा।









