Home चर्चा में ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच: खैरा KPL क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 का...

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला मंच: खैरा KPL क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 का भव्य समापन

130
0

विमल सोनी –

कोटा विकासखंड के ग्राम खैरा में आयोजित खैरा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (KPL) सीजन–5 का 12 जनवरी को शानदार और रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबला टायगर इलेवन और बाबा इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें बाबा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

टायगर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 83 रन बनाए और बाबा इलेवन के सामने 84 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबा इलेवन की टीम ने सधी हुई और आक्रामक शुरुआत की तथा 8 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए मैदान में हजारों दर्शक मौजूद रहे। युवाओं के जोश और खेल प्रेमियों के उत्साह से पूरा मैदान गूंज उठा। आसपास के कई गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मैच देखने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि खैरा गांव में समय-समय पर क्रिकेट और कबड्डी जैसे खेलों के बड़े आयोजन होते रहते हैं, जिनमें गांव के युवा, बुजुर्ग और स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग मिलता है।

फाइनल मुकाबले में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, ताकि ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले और कोटा विधानसभा क्षेत्र खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाए।

इस अवसर पर अन्य अतिथियों में सुश्री सुक्रिता पोर्ते, रजनी पिंटू मरकाम, प्रवीण कुमार पोर्ते, सी.एस. पैकरा, राजेंद्र जगत, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, जगन्नाथ सिंह आरमो, शीतल जायसवाल, पुष्पकांत कश्यप और अभिषेक मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन समिति और सहयोग

इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन रामकुमार यादव के नेतृत्व में किया गया।
प्रमुख संयोजक: खलेश्वर सिंह, डैमी जायसवाल
प्रमुख संरक्षक: अमित आर्मो
संरक्षक: प्रवीण पोर्ते (तहसीलदार, जांजगीर), रामायण सिंह, रघुवीर सिंह, सुदर्शन सिंह, पारस सिंह, गौतम साहू, टीकाराम जायसवाल, नारायण सिंह, हरण राव मराठा

आयोजन को सफल बनाने में यशवंत कुमार, मुकेश राज, जशवंत कुमार, नागेश राजपूत, हरीश यादव, टक्कू राजपूत, चेतन जशवंत, अभिजीत, अविनाश, अभिषेक, पवन राजपूत, देव पोर्ते और शत्रुघ्न श्रीवास का विशेष योगदान रहा।

व्यक्तिगत सम्मान

बेस्ट कीपर: रमेश यादव

इमर्जिंग प्लेयर: ओमी उइके

स्कोरर: बंटी

कमेंटेटर: दद्दू और दुश्यंत (डैमी जायसवाल)

पुरस्कार वितरण

विजेता टीम बाबा इलेवन को ₹21,000 नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम टायगर इलेवन को ₹11,000 नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

समापन अवसर पर आयोजक मंडल ने समस्त अतिथियों, खिलाड़ियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here