Home चर्चा में कांकेर लंका में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से मजदूर की...

कांकेर लंका में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

19
0

पोडियामी दीपक –

कांकेर जिले के लंका गांव में एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम भटपाड़ पेंटापाड़, थाना चिंतागुफा निवासी पण्डो रामा पिता पण्डो जोगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था, जिसे ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच के माध्यम से कराया जा रहा था।

निर्माण कार्य के दौरान अचानक करंट लगने से रामा की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की भारी कमी उजागर हुई है। मजदूरी के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता और बिजली संबंधी लापरवाही से यह घटना घटी, ऐसा प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना ने स्थानीय प्रशासन और पंचायत के कामकाज पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here