आरंग संवाददाता – सोमन साहू
समोदा में अयोजित विकासखंड स्तरीय महिला खेलकूद हॉकी और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समोदा विद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष पुराणिक ध्रुववंशी,प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार पाटले,वरिष्ठ शिक्षक आज्ञाराम ठाकुर,टीपु लाल वर्मा,आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.अतिथियों ने संबोधन में महिलाओं को खेल में किस तरह आगे बढ़ना चाहिए विषय पर मार्गदर्शन दिया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आरंग विकासखंड का नेतृत्व करेंगे.इस अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन सदस्य विजय साहू,अजय साहू,व्यायाम शिक्षक एथरेज मिंज,हिमानी वर्मा,खुशबू जलक्षत्री,रूपेंद्र साहू उपस्थित
रहे.







