रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
आगामी ज़िला कबड्डी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों ओर आयोजको में ज़बरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता की तारीख नज़दीक आने के साथ ही, खेल के मैदानों में खिलाड़ियों का जोश और अभ्यास चरम पर है।
युवाओं के बीच लोकप्रिय इस पारंपरिक खेल के लिए बिलासपुर,रतनपुर और कोटा व अन्य आसपास के क्षेत्रों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। स्थानीय खेल प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ी सुबह-शाम पसीना बहा रहे हैं। मैदानों में खिलाड़ियों की चुस्ती-फुर्ती और रणनीति बनाने का नज़ारा आसानी से देखा जा सकता है।
प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि इस बार ज़िले भर से लगभग 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह प्रतियोगिता न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का एक अवसर है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल भावना को बढ़ावा देने में भी सहायक है।
एक स्थानीय खिलाड़ी ने कहा, “हम पिछले एक महीने से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य इस बार ज़िला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना है।”

प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम किए जा रहे हैं, जिसमें मैदान की तैयारी, रेफरी की व्यवस्था और सुरक्षा उपाय शामिल हैं। दर्शकों में भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है और उन्हें रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।… उल्लेखनीय हो की रतनपुर में कबड्डी का एक बड़ा महाकुंभ 16,17 ओर 18 जनवरी को आयोजित होने वाला है, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.
रतनपुर में स्व. नारायण चित्रकार की स्मृति में जिला कबड्डी प्रीमियर लीग महामाया ट्राफी 2026 (पुरुष वर्ग) का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 16 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 जनवरी से 18 जनवरी तक खेले जाएंगे।
आयोजन जिला कबड्डी संघ बिलासपुर,ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा एवं समस्त नगरवासी रतनपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए जो पुरस्कार रखे गए हैं वै
प्रथम पुरस्कार: ₹41,000 नकद एवं ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹31,000 नकद एवं ट्रॉफी
तृतीय पुरस्कार: ₹21,000 नकद एवं ट्रॉफी
चतुर्थ पुरस्कार: ₹15,000 नकद एवं ट्रॉफी
इसके अलावा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष व्यक्तिगत पुरस्कार भी रखे गए हैं। इनमें ऑलराउंडर खिलाड़ी, बेस्ट रेडर, बेस्ट राइट केचर, बेस्ट लेफ्ट केचर, बेस्ट राइट सेंटर और बेस्ट लेफ्ट सेंटर को सीलिंग फैन एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा। आयोजन के सफल संचालन ओर भव्ययता के लिए जिला कबड्डी संघ, ब्लॉक कबड्डी संघ ओर समस्त खेल प्रेमी रतनपुर वासी पुरे तन मन धन से भिड़े हुए हैं,,,!!!









