Home चर्चा में गुम व्यक्ति की कुएं में मिली लाश जांच में जुटी पुलिस।

गुम व्यक्ति की कुएं में मिली लाश जांच में जुटी पुलिस।

47
0

लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
लखनपुर।
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटिंदा में गुम व्यक्ति की गांव के ही कुएं में तैरती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है। मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह पिता संबल साय उम्र लगभग 35 वर्ष ग्राम कटिंदा निवासी 8 जनवरी 2026 से लापता था परिजनों के द्वारा खोजबीन के बाद लखनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। वहीं 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे कुएं में तैरते लाश ग्रामीणों के द्वारा देखा गया और इसकी सूचना लखनपुर पुलिस और परिजनों को दी गई।सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। शव का शिनाख्त गुम इंसान महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मार काम करते हुए शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने उपरांत ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि मृतक की विगत 6 माह से दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here