Home चर्चा में अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पतंग महोत्सव

अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पतंग महोत्सव

1
0

अशोक मनहर/सारंगढ़ –

अशोका पब्लिक स्कूल, सारंगढ़ में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय संस्कृति से परिचय कराने के उद्देश्य से पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी पतंगों से सुसज्जित नजर आया और पूरे वातावरण में उत्साह व उमंग देखने को मिली।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न

रंगों, आकारों और डिजाइनों की पतंगें उड़ाकर अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया। पतंग उड़ाते समय बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों को पतंग महोत्सव के सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया तथा सुरक्षित पतंग उड़ाने, पर्यावरण संरक्षण और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों को चाइनीज मांझे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल पतंगों के उपयोग की सीख भी दी गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में टीमवर्क, आनंद और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here