Home मुख्य ख़बरें PMO का नया ठिकाना: 77 साल बाद साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’...

PMO का नया ठिकाना: 77 साल बाद साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट हुआ प्रधानमंत्री कार्यालय

76
0

14 जनवरी यानी मकर संक्रांति (आज) से पीएम मोदी के दफ्तर का पता बदलने जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ (PMO) का पता और कामकाज का तरीका दोनों बदलने जा रहे हैं। पीएमओ दफ्तर अब साउथ ब्लॉक से ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में शिफ्ट होगा। ‘सेवा तीर्थ’ दारा शिकोह रोड (पहले डलहौजी रोड) पर बना है। पीएमओ 1947 से साउथ ब्लॉक से काम कर रहा है। हालांकि अब उसे वहां से ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट किया जाएगा। नॉर्थ ब्लॉक में पहले गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय थे, ये मंत्रालय अब कर्तव्य भवन में चले गए हैं। नया कार्यालय परिसर सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का हिस्सा है।

नया पीएमओ यानी सेवा तीर्थ में आधुनिकता और हाई-टेक सुरक्षा का समागम देखने को मिलेगा। ‘सेवा तीर्थ’ एक आधुनिक प्रशासनिक परिसर है, जिसे करीब 1,189 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किया गया है। यह करीब 2.26 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। पूरे परिसर में तीन अलग-अलग इमारतें हैं, जिनकी भूमिका तय की गई है।

नए पीएमओ में ‘ओपन फ्लोर’ मॉडल अपनाया गया है। साउथ ब्लॉक की बंद और ऊंची दीवारों वाली दफ्तर व्यवस्था से अलग यहां खुला कार्यस्थल बनाया गया है। इसका मकसद कामकाज को आसान बनाना और आपसी सहयोग को बढ़ाना है। जहां सामान्य कार्यालय आधुनिक और सादे रखे गए हैं, वहीं प्रधानमंत्री का निजी कक्ष और सेरोमोनियल रूम्स अपेक्षाकृत भव्य बनाए गए हैं। इन कमरों में विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से मुलाकात होगी। इनकी सजावट में भारत की सांस्कृतिक विरासत और 5,000 साल पुरानी सभ्यता की झलक दिखाई देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here