लॉन्ग ड्राइव्स के साथ शुकून के पल बिताने पधारें एल एम फॉर्म्स… कान्हा अमर अग्रवाल
नगर के कोलाहल से दूर शुकून के पल गुजारने के लिए एल एम फॉर्म्स टाडा एक अच्छा आशियाना साबित होगा, यह बात बताते हुए एल एम फॉर्म्स टाडा के संचालक कान्हा अमर अग्रवाल ने फॉर्म्स के ५वीं वर्षगांठ एवं रेस्टोरेंट के उद्घाटन अवसर पर आज मकर संक्रांति पर्व पर आमंत्रित समाज प्रमुखों को बधाई दिया।
इस अवसर पर बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक द्वय धरम लाल कौशिक, सुशांत शुक्ला के साथ समाज प्रमुखों का अभिनंदन करते हुए उनसे प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं स्वीकार किया।

एल एम फॉर्म्स में रेस्टोरेंट के शुभारंभ पर आशीर्वाद प्रदान करने पहुंचे प्रख्यात कथावाचक विजय कौशल महाराज विशेष रूप से पधारे और उन्होंने शशि अमर अग्रवाल और कान्हा अग्रवाल को शुभाशीष प्रदान करते हुए उपस्थित समाज प्रमुखों को भी मकर संक्रांति की शुभ कामनाएं दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अघरिया समाज प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि नगर से करीब २२ किलोमीटर दूरी पर ग्राम टाडा में अवस्थित एल एम फॉर्म्स लांग ड्राइव्स के साथ आधुनिक सुविधाओं सहित छुट्टी के पल बिताने के लिए उपयुक्त स्थल है जहां पहुंच कर आज हम सभी समाज प्रमुखों के साथ गणमान्य जनों ने सपरिवार मकर संक्रांति में पतंग उड़ाने के साथ ही प्रकृति का भरपूर आनंद लिया।

आज इस अवसर पर एल एम फॉर्म्स में बिलासपुर नगर के सभी समाज प्रमुख तथा राजनीतिक हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।









