विमल सोनी/रायपुर:
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेशभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया है। रतनपुर ब्लॉक में वरिष्ठ और युवा नेतृत्व के संयोजन से सुभाष अग्रवाल को शहर इकाई और प्रभजन वैस्वाड़े (बंटी) को ग्रामीण इकाई का अध्यक्ष बनाया गया।यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के निर्देश पर की गई। पूर्व एल्डरमैन व विधायक प्रतिनिधि सुभाष अग्रवाल तथा पूर्व जनपद सदस्य व वर्तमान कर्रा सरपंच प्रभजन वैस्वाड़े को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। बिलासपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने जिले के सभी नगर अध्यक्षों की घोषणा की,

जिसका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।सुभाष अग्रवाल ने कहा, “पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरा पालन करूंगा। वरिष्ठों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। सभी पार्टी कार्यक्रमों व निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित होगा।”ग्रामीण अध्यक्ष प्रभजन वैस्वाड़े ने कहा, “संगठन के भरोसे को मजबूत करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की दशा-दिशा सुधारने का कार्य करेंगे।”इस नियुक्ति पर विधायक अटल श्रीवास्तव सहित आनंद जायसवाल, मदन कहरा, गुहराम कहरा, नीरज जायसवाल, शिवा पांडे, शीतल जायसवाल, कुलदीप दुबे, संतोष सोनी, रामफल श्रीवास, संजय जायसवाल, सावन यादव, अजय दुबे, रियाज अहमद, पुष्पकांत कश्यप, अभिषेक मिश्रा व नगर के सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।









