Home चर्चा में मतदान पंजी के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे-आपत्तियों का निपटारा

मतदान पंजी के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे-आपत्तियों का निपटारा

9
0

बीजापुर 14 जनवरी 2026/

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निपटारा किया गया। यह कार्रवाई 13 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुई।

कार्रवाई के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों का परीक्षण किया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार फॉर्म-2 के तहत 496 पुराने एवं 1136 नए आवेदन, फॉर्म-10 के अंतर्गत 61 पुराने एवं 1 नया आवेदन, फॉर्म-11 के तहत 29 पुराने एवं 88 नए आवेदन, फॉर्म-12A में 1 पुराना एवं 13 नए आवेदन, तथा फॉर्म-11B में 1 पुराना एवं 1 नया आवेदन प्राप्त हुए।

इस प्रकार कुल 528 पुराने एवं 1239 नए आवेदनों सहित 1767 प्रकरणों का विधिवत परीक्षण कर नियमानुसार निराकरण किया गया।

कार्रवाई के दौरान बीएलओ, सुपरवाइज़र एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। वहीं अपात्र या त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, जिससे आगामी चुनावों में मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here