Home चर्चा में भोपालपटनम्–मद्देड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, IED व माओवादी डंप...

भोपालपटनम्–मद्देड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, IED व माओवादी डंप बरामद

25
0

बीजापुर। जिले के थाना भोपालपटनम् एवं थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों ने अलग-अलग कार्यवाहियों में माओवादियों द्वारा लगाए गए IED और रसद सामग्री से भरे डंप बरामद कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।

थाना मद्देड़ क्षेत्र के सोमनपल्ली–बंदेपारा कच्चे मार्ग पर माओवादियों द्वारा श्रृंखलाबद्ध रूप से लगाए गए 10-10 किलोग्राम के दो कमांड IED सुरक्षा बलों ने सतर्कता से बरामद किए। ये IED सड़क मार्ग पर क्रमबद्ध तरीके से लगाए गए थे। थाना मद्देड़ पुलिस एवं बीडीएस टीम द्वारा इन्हें सुरक्षित रूप से बरामद करने के बाद बीडीएस बीजापुर टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही इन्हें नष्ट कर दिया।

इसी क्रम में थाना भोपालपटनम् क्षेत्र के कोण्डापड़गु जंगल इलाके में सर्चिंग एवं डी-माइनिंग अभियान के दौरान कैम्प कांडलापर्ती-2 से केरिपु 214 बटालियन एवं जिला बल की संयुक्त टीम ने 02-02 किलोग्राम के दो प्रेशर IED बरामद किए। इन IED को केरिपु 214 की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट किया गया।

सर्चिंग के दौरान कोण्डापड़गु क्षेत्र में माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छुपाकर रखे गए दो सफेद ड्रम भी बरामद किए गए। इन ड्रमों में माओवादियों द्वारा संग्रहित रसद सामग्री रखी गई थी, जिसका उपयोग नक्सली गतिविधियों के लिए किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में माओवादियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। माओवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आने वाले समय में अभियान को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here