तेहरान में हालात लगातार बिगड़ते देख भारत सरकार ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित मार्ग से स्वदेश लौट आएं। साथ ही वहां मौजूदा भारतीयों को भीड़भाड़ से बचने, सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विदेश मंत्रालय ने यह कदम ईरान में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था के गिरते हालात को देखते हुए उठाया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से ईरान में हिंसक घटनाओं और संचार व्यवस्था में रुकावटों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।
सरकार ने नागरिकों से विशेष रूप से एयरपोर्ट, राजनयिक मिशनों और संपर्क केंद्रों से जुड़कर ताजा जानकारी लेते रहने को कहा है।









