आज का पंचांग
| तिथि | द्वादशी | 20:14 तक |
| नक्षत्र | ज्येष्ठा | 29:40 तक |
| प्रथम करण | तैतिल | 20:14 तक |
| द्वितीय करण | गारा | 33:23 तक |
| पक्ष | कृष्ण | |
| वार | गुरुवार | |
| योग | वृद्धि | 20:32 तक |
| सूर्योदय | 07:14 | |
| सूर्यास्त | 17:40 | |
| चंद्रमा | वृश्चिक | |
| राहुकाल | 13:45 − 15:03 | |
| विक्रमी संवत् | 2082 | |
| शक संवत | 1947 | विश्वावसु |
| मास | माघ | |
| शुभ मुहूर्त | अभिजीत | 12:06 − 12:47 |

मेष
शुभ रंग: लाल
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन साथ ही काम का दबाव भी बना रहेगा, जिससे थकान महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक है, विशेष रूप से जिनका काम लोहा या बिल्डिंग मटेरियल से जुड़ा है, उनकी आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। हालांकि अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि क्रोध के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखेगा, लेकिन किसी पारिवारिक कारण से मन थोड़ा विचलित रह सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए आज कफ बढ़ाने वाले भोजन से परहेज करें।
वृषभ
शुभ रंग: नीला
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुख और संतोष देने वाला रहेगा। घर-परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। यदि रिश्तों में किसी प्रकार का तनाव चल रहा था, तो आज उसे दूर करने का अवसर मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग और प्रसन्नता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है, आपकी योजनाएं सफल होंगी और कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। आर्थिक रूप से भाग्य आपका साथ देगा, हालांकि सुख-सुविधाओं पर खर्च भी हो सकता है। आपके सकारात्मक प्रयासों से घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। शुगर से प्रभावित जातक अपने खानपान में विशेष सावधानी रखें।
मिथुन
शुभ रंग: हरा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। हालांकि काम का दबाव आपको कुछ समय के लिए मानसिक रूप से विचलित कर सकता है। आज आपको कुछ पुराने अधूरे कार्यों को निपटाने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और समझ बढ़ेगी। संतान की ओर से सहयोग और खुशी मिलेगी, लेकिन माता की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। सांस से संबंधित समस्या वाले जातक आज विशेष सावधानी बरतें।
शुभ रंग: सफेदकर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक उलझनों से भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। सरकारी कामों में अड़चनें आ सकती हैं और कोई कार्य अटक भी सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। माता की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए स्वयं को शांत रखने का प्रयास करें। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को कुछ सुकून मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ रंग: हरा
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जो लोग बीमार चल रहे थे, उनकी स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आपको प्रोत्साहन तथा सम्मान भी मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। पारिवारिक व्यवसाय और वित्तीय कार्यों से लाभ होगा, साथ ही अकाउंट और इंश्योरेंस से जुड़े कामों में भी सफलता मिल सकती है। विदेश से संबंधित कार्यों में भी लाभ के संकेत हैं। घर-परिवार में भाई-बहनों के बीच प्रेम और सहयोग बना रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग मिलेगा। हालांकि नस-नाड़ी से जुड़ी समस्या और क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। रक्तचाप का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ रंग: लाल
शुभ रंग: ग्रे
शुभ रंग: हरा
शुभ रंग: नीला
शुभ रंग: आसमानी
मीन राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन विशेष रूप से शुभ और लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल वातावरण बना रहेगा और नौकरी में आपका प्रभाव तथा सम्मान कायम रहेगा। किसी मित्र की मदद से जरूरी काम पूरा हो सकता है। नया कार्य शुरू करने के भी योग हैं। पुराना लेन-देन चुकता हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में परिश्रम का अच्छा फल प्राप्त होगा। जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप पुण्य कार्यों पर भी धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी और संतान से सुख मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेष रूप से यदि कोई पुरानी समस्या है तो परहेज और उपचार पर ध्यान दें। उदर रोग से जुड़ी समस्या हो सकती है।







