Home चर्चा में आरंग में आज से शुरू होगा दो दिवसीय ‘राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव’

आरंग में आज से शुरू होगा दो दिवसीय ‘राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव’

22
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू 

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और गुरु खुशवंत साहेब करेंगे शुभारंभ

समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित पूरा मंत्रिमंडल होगा शामिल

15 जनवरी को सुनील सोनी और 16 जनवरी को डॉ. कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी आरंग में आज से दो दिवसीय ‘राजा मोरध्वज महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र की प्राचीन विरासत, त्याग और धर्म की परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
महोत्सव का की शुरुआत 15 जनवरी को सुबह चंडी मंदिर से बाबा बागेश्वरनाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को इतिहासकारों का व्याख्यान और छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी की सांस्कृतिक प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी।16 जनवरी को यज्ञ-हवन और स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों के साथ समापन समारोह आयोजित होगा। महोत्सव के मुख्य आकर्षण प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास अपने काव्य पाठ से समां बांधेंगे।महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री—अरुण साव व विजय शर्मा सहित प्रदेश कैबिनेट के सभी मंत्री और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
महोत्सव के संयोजक कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि यह आयोजन भांडदेवल जैन मंदिर, भंडारपुरी धाम और बाबा बागेश्वरनाथ जैसी आरंग की गौरवशाली धरोहरों को सहेजने का एक संकल्प है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से इस ऐतिहासिक उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

गुरु खुशवंत साहेब,कैबिनेट मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here