रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रही है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकट बिक्री, दर्शकों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम जानकारी साझा की है।
आज शाम 7 बजे से ऑनलाइन मिलेंगे टिकट
CSCS अध्यक्ष विजय शाह ने जानकारी दी कि मैच की टिकटें एक ही चरण में आज शाम 7 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। दर्शक www.ticketgenie.in वेबसाइट या Ticketgenie मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
हालांकि 16, 17 और 18 जनवरी को टिकट बिक्री अस्थायी रूप से बंद रहेगी। एक यूज़र अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकेगा।
टिकट के दाम: ₹800 से ₹25,000 तक
क्रिकेट संघ के अनुसार, दर्शकों के लिए टिकट की कीमतें अलग-अलग श्रेणियों में तय की गई हैं।
छात्रों के लिए विशेष सुविधा
विद्यार्थियों को मात्र ₹800 में टिकट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम में प्रवेश के समय मान्य स्टूडेंट आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
आम दर्शकों के लिए स्टैंड टिकट
Upper 2, Upper 4 – ₹2,000
Lower 2, 4, 7, 9 | Upper 1, 5, 6, 10 – ₹2,500
Lower 5, Lower 6 – ₹3,000
Lower 10A, Lower 10B – ₹3,500
प्रीमियम टिकट (बुफे सुविधा सहित)
Silver (4th Floor) – ₹7,500
Gold (2nd Floor) – ₹10,000
Platinum (1st Floor) – ₹12,500
Corporate Box – ₹25,000
पहली पारी के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि पहली इनिंग समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी दर्शकों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की गई है।
कालाबाज़ारी रोकने के लिए सख्त कदम
टिकटों की कालाबाज़ारी और ओवररेटिंग को रोकने के लिए CSCS ने खास व्यवस्था की है। प्रत्येक दर्शक को टिकट के साथ रेट प्रिंटेड टी-शर्ट दी जाएगी, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की तुरंत पहचान की जा सके।
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 13 गेट्स पर तिहरी निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार कोई ढील नहीं दी जाएगी।
350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स तैनात रहेंगे
45 CSCS अधिकारी पूरे समय मौजूद रहेंगे
स्टेडियम के 13 एंट्री गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड और संघ स्टाफ की तीन-स्तरीय सुरक्षा होगी
बाउंड्री लाइन पर भी अतिरिक्त बाउंसर्स लगाए जाएंगे
खाने-पीने की कीमतों पर रहेगी सख्त निगरानी
पिछले मैचों में खाद्य सामग्री के अधिक दामों को लेकर मिली शिकायतों को देखते हुए, इस बार CSCS ने साफ किया है कि स्टेडियम में खाने-पीने की चीजें नियंत्रित दरों पर ही बेची जाएंगी।
स्टेडियम में प्रतिबंधित सामान
सुरक्षा कारणों से दर्शक निम्न वस्तुएं स्टेडियम में नहीं ला सकेंगे:
बोतलें, लाइटर, सिगरेट, टिन और कैन
म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट
ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ
चाकू, सिरिंज, नुकीली वस्तुएं
कैमरा, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक
बैग, सिक्के, पटाखे, हेलमेट और हथियार
भारत–न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज़ का कार्यक्रम
21 जनवरी – नागपुर
23 जनवरी – रायपुर
25 जनवरी – गुवाहाटी
28 जनवरी – विशाखापत्तनम
31 जनवरी – तिरुवनंतपुरम
दोनों टीमें 22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी और शाम को स्टेडियम में अभ्यास सत्र करेंगी।
टी20 सीरीज़ के लिए संभावित स्क्वाड
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।
न्यूज़ीलैंड टीम
मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, ईश सोढ़ी सहित अन्य खिलाड़ी।









