Home चर्चा में महासमुंद: अवैध धान प्रकरण में मंडी सचिव कुशल राम ध्रुव निलंबित

महासमुंद: अवैध धान प्रकरण में मंडी सचिव कुशल राम ध्रुव निलंबित

9
0

अब्दुल रफ़ीक खान/महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड ने बागबाहरा कृषि उपज मंडी समिति के सचिव कुशल राम ध्रुव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा से अवैध रूप से लाए गए धान के मामले में लापरवाही बरतने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक विपणन वर्ष 2025-26 में 28 दिसंबर 2025 को ग्राम टेमरी में किसान राधेश्याम साहू के घर के पास ओडिशा राज्य से लाया गया धान 3 गाड़ियों में पलटी करते हुए पाया गया। मामले में अवैध परिवहन की पुष्टि हुई।

जांच में सामने आया कि मंडी सचिव द्वारा अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद पंचनामा एवं आवश्यक दस्तावेज एसडीएम कार्यालय में जमा नहीं किए गए, साथ ही जब्त धान को थाना एवं मंडी के सुपुर्द भी नहीं किया गया। इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर उदासीनता और लापरवाही माना गया।

जिला कलेक्टर महासमुंद के प्रस्ताव पर मंडी बोर्ड ने सचिव कुशल राम ध्रुव को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड रायपुर रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

वहीं उनके निलंबन के बाद मंडी निरीक्षक दिनेश कुमार साहू को आगामी आदेश तक कृषि उपज मंडी समिति बागबाहरा के सचिव का प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासन ने कहा है कि अवैध धान परिवहन और मंडी कार्यों में लापरवाही पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here