Home चर्चा में महासमुंद विधानसभा को पीएमजीएसवाई-IV में बड़ी सौगात, 6 सड़कों के निर्माण को...

महासमुंद विधानसभा को पीएमजीएसवाई-IV में बड़ी सौगात, 6 सड़कों के निर्माण को मिली वित्तीय मंजूरी

14
0

महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान

महासमुंद।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र की 6 प्रमुख ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस उपलब्धि पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव तथा वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त किया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक सिन्हा ने बताया कि लंबे समय से जिन सड़कों की मांग की जा रही थी, उन्हें अब स्वीकृति मिल गई है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

इन सड़कों को मिली स्वीकृति
1, ग्राम बंबुरडीह से रामाडबरी तक 2.1 किमी सड़क — लागत 190.82 लाख रुपए
2, ग्राम झारा से चितमखार तक 2.1 किमी सड़क — लागत 176.78 लाख रुपए
3, ग्राम सुकुलबाय से नांदबारु तक 2.4 किमी सड़क — लागत 169.41 लाख रुपए
4, ग्राम सुकुलबाय से केशलडीह तक 1.7 किमी सड़क — लागत 146.12 लाख रुपए
5, ग्राम अमलोर से बोरिद तक 5.8 किमी सड़क — लागत 469.86 लाख रुपए
6, ग्राम सिंघी से परसापाली-नायकबांधा तक 3.55 किमी सड़क — लागत 265.41 लाख रुपए
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में संपर्क मजबूत होगा और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिलेगी।

पीएम ग्राम सड़क योजना का विस्तार
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केंद्र सरकार की प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना है। इसका चौथा चरण सितंबर 2024 में स्वीकृत हुआ, जिसके अंतर्गत 2024 से 2029 तक 62,500 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

गांव-शहर सभी जगह विकास
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सुशासन सरकार में गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच मार्गों के साथ-साथ आंतरिक सड़कों का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को प्रतिमाह सहायता मिल रही है, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। साथ ही युवाओं के लिए नए शैक्षणिक संस्थान और हाईटेक लाइब्रेरी खोली जा रही हैं, जिससे उन्हें बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here