Home चर्चा में छग शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन की मांगों...

छग शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन की मांगों को बताया जायज

12
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

= 17 जनवरी की हड़ताल को फेडरेशन का समर्थन: प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू =
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, प्रदेश सचिव अशोक कुमार तेता, प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजराम कामाड़िया, प्रदेश संयोजक महिला प्रकोष्ठ हीना कश्यप, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र लाल देवदास, संजय कुमार मेहर, दीपक प्रकाश, संरक्षक अनिल कुमार रामटेके, रेखराज साहू, प्रभारी महामंत्री संगठन जितेंद्र कुमार साहू, प्रदेश महासचिव रत्नाकर खूंटिया, भूपेंद्र कुमार साहू, प्रदेश महामंत्री मितेंद्र कुमार बघेल, रामाधार नायक ने सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन छग की मांगों को जायज बताते हुए 17 जनवरी के एक दिवसीय आंदोलन का समर्थन किया है।
छत्तीसगढ़ शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने कहा कि माेदी जी की गारंटी एवं एलबी संवर्ग के शिक्षकों काे प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करके समस्त लाभ देने की बात हम कर रहे हैं। शंकर साहू ने कहा कि फेडरेशन ने इन मांगों का समर्थन किया है- एलबी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर क्रमाेन्नत वेतनमान प्रदान करते हुए सरकार समस्त लाभ प्रदान किया जाए, वर्षाे से लंबित सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए, प्रदेश में कार्यरत एलबी संवर्ग के शिक्षकों के उपस्थिति के लिए वीएसके एप की अनिवार्यता बंद की जाए, सरकार काे उपस्थिति लेनी है ताे बायाेमेट्रीक मशीन से उपस्थिति ले, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करके सरकार आवश्यक पहल निकाले। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संरक्षक रेखराज साहू, अनिल कुमार रामटेके, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र लाल देवदास, संजय कुमार मेहर, दीपक प्रकाश, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक हीना कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता हेमलता बढ़ाई, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद सोनवानी, आनंद कुमार साहू, भुनेश्वरी सहारे, सूर्य लाल साहू, लीलाधर कोलियारे, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र कुमार साहू, रत्नाकर खूंटिया, अनुपमा सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी कुमार देशलहरे, कमलकांत नेताम, दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र कुमार साहू, सरगुजा संभाग प्रभारी व जशपुर जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव, मुंगेली जिला अध्यक्ष राजकुमार धृतलहरे, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अध्यक्ष राजकुमार सरजारे, बस्तर जिला अध्यक्ष नीरज कुमार गौर, कोंडागांव जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार बेर की टीम ने 4 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने हेतु आंदोलन पर रहने हेतु अपनी सहमति दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here