Home चर्चा में जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से पत्रकार संघ की सौजन्य भेंट

जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से पत्रकार संघ की सौजन्य भेंट

3
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

जगदलपुर। जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रमादित्य झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश झा, उपाध्यक्ष (महिला) प्रीति वानखेड़े, सचिव संतोष चौधरी, सह सचिव भरत सिंह सेठिया, कोषाध्यक्ष दीनबंधु रथ, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव हेलिना मोजेस तथा ग्रंथपाल ओमप्रकाश यादव से न्यालय परिसर में बस्तर जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंटकर शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बस्तर की मूल समस्याओं, जनहित के मुद्दों एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों ही संघों के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए परस्पर सहयोग से आगे बढ़ने की सहमति जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here