Home कोरबा ग्राम चोरभट्ठी में गौरा-गौरी पूजन महोत्सव संपन्न, टिकेश्वर राठिया हुये शामिल

ग्राम चोरभट्ठी में गौरा-गौरी पूजन महोत्सव संपन्न, टिकेश्वर राठिया हुये शामिल

1
0

हेमलाल झारिया/कोरबा –

कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वनांचल अंचल के ग्राम चोरभट्ठी में आयोजित रात्रिकालीन गौरा-गौरी पूजन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति, लोकसंस्कृति और उत्साह के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति में सराबोर नजर आया। डोल-नगाड़ों, बाजे-गाजे और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ वनांचल की संस्कृति जीवंत हो उठी।

इस भव्य आयोजन में अजजा. मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री टिकेश्वर राठिया की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया। जिससे पूरे आयोजन में उल्लास और उत्साह का नया संचार हुआ।

महोत्सव में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अभिमन्यु राठिया, पूर्व महामंत्री भाजपा श्री हेमलाल झारिया, ग्राम के वरिष्ठजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी जनप्रतिनिधियों ने ग्राम देवी-देवताओं सहित भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

गौरा-गौरी पूजन महोत्सव के दौरान भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीण, डोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोष से पूरा गांव शिवमय वातावरण में डूब गया।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आईं कर्मा नृत्य मंडलियों ने अपने सशक्त और मनमोहक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौरा-गौरी पर्व का भरपूर आनंद लिया।

यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि वनांचल क्षेत्र की लोकसंस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को सशक्त करने वाला आयोजन भी सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here