Home कोरबा कोरबा के अजीत साहू ने बढ़ाया जिले का मान, बने Best Runway...

कोरबा के अजीत साहू ने बढ़ाया जिले का मान, बने Best Runway Walk of the Year 2026

13
0
बिलासपुर।
KTG क्लब कटघोरा द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ नेक्स्ट सुपर मॉडल सीजन-5 का भव्य आयोजन बिलासपुर में किया गया। इस प्रतिष्ठित फैशन शो के आयोजक लक्ष्मी गर्ग रहे, जबकि शो डायरेक्टर की जिम्मेदारी किरण मैम ने निभाई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से एवं अन्य राज्यों से आए प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कोरबा निवासी अजीत साहू ने अपनी दमदार प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी कॉन्फिडेंट और प्रभावशाली रनवे वॉक के साथ-साथ उनका यूनिक कॉस्ट्यूम भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे जजों ने काफी पसंद किया। प्रतियोगिता के दौरान जजों ने उनके समग्र प्रदर्शन को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए उन्हें “Best Runway Walk of the Year 2026” के खिताब से सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि अजीत साहू हाल ही में “Central India 2026” का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं, जिससे उनकी उपलब्धियां और भी खास हो गई हैं। इस सफलता से कोरबा जिले में हर्ष और गौरव का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार नेक्स्ट छत्तीसगढ़ सुपर मॉडल का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला और आयोजन पूरी तरह सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here