बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
नशे के सौदागर पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एनडीपीएस एक्ट में पहले भी जा चुका है जेल
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों तथा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल ट्रामोडोल स्पास्मो प्रॉक्सीवोन के साथ एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बोधघाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी से करीब 13 लाख रुपए मूल्य की नशीली कैप्सूल्स बरामद की गई है।
17 जनवरी को सुबह थाना बोधघाट को खबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करने के लिए मिशन ग्राउंड स्कूल के पीछे जगदलपुर में मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई के लिए मिशन ग्राउंड स्कूल के पीछे भेजा गया। आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद सिराज पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 29 साल निवासी महादेव घाट शिव मंदिर वार्ड जगदलपुर बताया। उसके कब्जे से 30 पत्तों में कुल 240 नग प्रतिबंधित ट्रामोडोल स्पास्मो प्रॉक्सीवोन नशीली कैप्सूल्स बरामद की गई। इस कैप्सूल का खुदरा मूल्य 12 लाख 86 हजार 400 रूपए है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय एनडीपीएस जगदलपुर में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग व प्रमोद ठाकुर, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग व सुनील मनहर, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा साहू, आरक्षक भैरव सिन्हा, युवराज ठाकुर, रामचंद्र साहू, थानेंद्र सिन्हा, अजीत सरकार का योगदान रहा।









